मैं तुमको प्यार करना चाहता हूँ
मैं तुमको प्यार करना चाहता हूँ
वहाँ तक
जहाँ तक कर सकता हूँ
जहाँ तक कर सकने की मेरी क्षमता है
जहाँ ज़िन्दगी और मौत का फर्क ख़त्म हो जाता है
जहाँ अपना कोई अस्तित्व नहीं होता है
मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता हूँ
तब तक
जब तक हम एक- दूसरे पर बोझ न बन जाए
जब तक हमारा होना तुम्हें अच्छा लगता है
जब तक तुम मुझ पर एहसान न करने लग जाओ
मैं तुम्हारे साथ जीना चाहता हूँ
तब तक
जब तक मेरी सांसों की गर्मी तुम्हें महसूस होती है
जब तक मेरी धड़कन तुम्हें सितार लगती है
जब तक मेरी आहट तुम्हें पुकार लगती है
मैं इस एहसास को जीना चाहता हूँ
मैं तुम्हारे साथ रहना चाहता हूँ
मैं तुमको प्यार करना चाहता हूँ.
आनंद प्रवीण